Tag Archives: फिटकरी के तांत्रिक प्रयोग वशीकरण टोटके

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

अंग्रेजी में फिटकरी को ऐलम कहा जाता है| यह चतुर्फल्कीय क्रिस्टल होता है| दरअसल यह पोटेशियम सल्फेट और एलुमिनिक सल्फेट का द्विलण है| दैनिक जीवन में यह अत्यंत उपयोगी है| कई लोग इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं| इससे दूषित पानी को भी साफ़ किया जा सकता है| इसके फायदों की लम्बी सूची बनायी जा सकती है| सक्षेप में कुछ का विवरण इस प्रकार है –

फिटकरी से स्त्री वशीकरण
फिटकरी से स्त्री वशीकरण

-पनीर बनाने के लिए दूध फाड़ना हो तो फिटकरी इस्तेमाल करें| पनीर स्वादिष्ट और मुलायम बनेगा|

-मसूढ़ों से खून आता हो तो फिटकरी मिले पानी से कुल्ला करें|

-चेहरे पर झुर्रियां आ रही हो तो फिटकरी को पानी में भिंगोकर अपने चेहरे पर लगाएं| बाद में साफ़ पानी से धों ले| कुछ दिनों में झुर्रियां मिट जाएंगी|

-अगर कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो फिटकरी के चूर्ण में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे जख्म पर लगा दें| तत्काल राहत मिलती है|

-अगर सर में जूं हो गया हो तो फिटकरी मिले पानी से सर धोएं| जूएँ चली जाएंगी|

फिटकरी के अचूक टोटके

डी दैनिक जीवन की समस्या दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है| यह बात अजीब भले ही लगे लेकिन ऐसे कई टोटके हैं जिसमें फिटकरी का उपयोग किया जाता है और वे अत्यंत प्रभावशाली माने जाते है|

  • सोते समय कई लोग डर जाते हैं, बुरे सपने आते हैं या फिर अनजाने भय के शिकार हो जाते है| ऐसी समस्या हो तो किसी काले कपडे में फिटकरी बांधकर सिरहाने रख दें| यह समस्या दूर हो जाएगी | अगर बच्चा नींद में चमकता हो या डरता हो तो किसी मंगलवार को सिरहाने में एक टुकडा फिटकरी का रख दें| उसका चमकना, रोना दूर हो जाएगा|
  • अगर व्यवसाय मंदा चल रहा हो, घाटा हो रहा हो तो दूकान या फैक्टी के मुख्यद्वार पर काले कपडे में फिटकरी बाँध कर लटका दें| व्यापार में बरकत होगी|
  • परिवार में खूब झगड़े हो रहे हों, हमेशा कलह होती हो तो गृह स्वामी रात में अपने पलंग के नीचे एक लोटा जल रखें, उस जल में एक टुकडा फिटकरी भी रखें| सुबह वह जल सूर्यदेव को अर्पित कर दें| सूर्य देव को जल चढ़ाते समय अपनी समस्या उनसे कहें| गृह कलह दूर हो जाएगी|
  • घर का वातावरण यदि अवसादपूर्ण लगता हो तो बाथरूम और शौचालय में एक कटोरी में फिटकरी रख कर छोड़ दें| थोड़े-थोड़े दिनों पर फिटकरी बदलते रहें| ऐसा करने से घर की नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है|
  • कभी कभी घर में ऐसी जगह खिड़कियाँ खुलती है जहां से देखने पर खंडहर, विराना, बरसो से बंद मकान शमशान या कब्रिस्तान नजर आता है| ऐसे घर में हमेशा नकारात्मक वातावरण होता है| इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए बरामदे या बालकनी में एक कांच की प्लेट में फिटकरी के कुछ दाने लेकर रख दें| ऐसा करने से दूसरी तरफ से आने वाली बुरी हवा घर में प्रवेश नहीं कर पाती| वैसे भी अगर ज्ञात हो कि घर या दफ्तर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो किसी कोने में फिटकरी का टुकडा रख दें| ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है|
  • अगर ऐसा लगता हो कि घर का कोई सदस्य किसी बुरी नज़र आ शिकार है तो फिटकरी लेकर सात बार उसार लें और फिर जला दें| फिटकरी के जलते ही नज़र दोष उतर जाएगा|
  • अगर धन की समस्या हो तो नित्य रात फिटकरी से दांत साफ़ करें व स्नान के पानी में फिटकरी डालकर नहाएं|
  • अगर बिजनेस ठीक नहीं चल रहा हो तो फिटकरी का पांच टुकडा, छः नीले रंग का कोई भी फूल और एक बेल्ट (कमर में बाँधने वाला) देवी दुर्गा को चढ़ा दें| अगले दिन बेल्ट किसी कन्या को दान कर दें| नीला फूल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें| और फिटकरी अपनी जेब में किसी रुमाल में बांधकर रखें| कारोबार सम्वन्धी बात करते समय जेब में रखें| यदि नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हो तब भी यह उपाय कर सकते हैं|
  • अगर आपके घर में कोई वाहन है और बार बार दुर्घटना हो रही हो तो लटजीरा की जड़, कोयले का एक टुकडा तथा फिटकरी का एक टुकडा नए काले कपडे में बाँध लें| अब इसे लेकर सात बार अपने वाहन का परिक्रमा करें| अंत में वह पोटली अपनी गाडी में कही रख दें| वह बार बार दुर्घटना ग्रस्त नहीं होगी न जल्दी खराब होगी|
  • कई बार लाख चाहने के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती| इस परिस्थिति में फिटकरी का छोटा सा टुकडा और सिन्दूर लेकर किसी पान के पत्ते पर रखें और मोड़ दें| अब किसी बुधवार को पीपल के पेड़ के नीचे उसे पत्थर के नीचे दबा दें| ऐसा निरंतर तीन बुधवार करें| ऐसा करने से धन आवागमन होता है और कर्ज से मुक्ति को संभव बनाता है|

फिटकरी से वशीकरण कैसे करें

आपको जानकार हैरानी होगी कि फिटकरी से वशीकरण भी किया जा सकता है| जिसका वशीकरण करना हो उसकी एक तस्वीर हासिल करें|  अब एक सफ़ेद रुमाल लें और उसपर जिसे वश में करना हो उसका नाम काली स्याही से लिखें| अब उस रुमाल में एक फिटकरी का टुकडा बाँध दें और निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –

ओम नमो चामुंडे जय जय वश्य माले जय जय सातवा नमः स्वाहा|

इस मंत्र का जाप १११ बार करें| इसके बाद सफ़ेद रुमाल में बंधी फिटकरी उस तस्वीर पर सात बार घुमा दें| अंत में वह पोटली कभी सुनसान स्थान पर भूमि में गाड़ दें| ऐसा करते ही वह इंसान वश  में आ जाएगा|

अब फिटकरी एक है लेकिन इसके गुण अनेक है| यह आपको तय करना है कि इसका इस्तेमाल क्या करें|