Tag Archives: फिटकरी से नजर उतारना

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

अंग्रेजी में फिटकरी को ऐलम कहा जाता है| यह चतुर्फल्कीय क्रिस्टल होता है| दरअसल यह पोटेशियम सल्फेट और एलुमिनिक सल्फेट का द्विलण है| दैनिक जीवन में यह अत्यंत उपयोगी है| कई लोग इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं| इससे दूषित पानी को भी साफ़ किया जा सकता है| इसके फायदों की लम्बी सूची बनायी जा सकती है| सक्षेप में कुछ का विवरण इस प्रकार है –

फिटकरी से स्त्री वशीकरण
फिटकरी से स्त्री वशीकरण

-पनीर बनाने के लिए दूध फाड़ना हो तो फिटकरी इस्तेमाल करें| पनीर स्वादिष्ट और मुलायम बनेगा|

-मसूढ़ों से खून आता हो तो फिटकरी मिले पानी से कुल्ला करें|

-चेहरे पर झुर्रियां आ रही हो तो फिटकरी को पानी में भिंगोकर अपने चेहरे पर लगाएं| बाद में साफ़ पानी से धों ले| कुछ दिनों में झुर्रियां मिट जाएंगी|

-अगर कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो फिटकरी के चूर्ण में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे जख्म पर लगा दें| तत्काल राहत मिलती है|

-अगर सर में जूं हो गया हो तो फिटकरी मिले पानी से सर धोएं| जूएँ चली जाएंगी|

फिटकरी के अचूक टोटके

डी दैनिक जीवन की समस्या दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है| यह बात अजीब भले ही लगे लेकिन ऐसे कई टोटके हैं जिसमें फिटकरी का उपयोग किया जाता है और वे अत्यंत प्रभावशाली माने जाते है|

  • सोते समय कई लोग डर जाते हैं, बुरे सपने आते हैं या फिर अनजाने भय के शिकार हो जाते है| ऐसी समस्या हो तो किसी काले कपडे में फिटकरी बांधकर सिरहाने रख दें| यह समस्या दूर हो जाएगी | अगर बच्चा नींद में चमकता हो या डरता हो तो किसी मंगलवार को सिरहाने में एक टुकडा फिटकरी का रख दें| उसका चमकना, रोना दूर हो जाएगा|
  • अगर व्यवसाय मंदा चल रहा हो, घाटा हो रहा हो तो दूकान या फैक्टी के मुख्यद्वार पर काले कपडे में फिटकरी बाँध कर लटका दें| व्यापार में बरकत होगी|
  • परिवार में खूब झगड़े हो रहे हों, हमेशा कलह होती हो तो गृह स्वामी रात में अपने पलंग के नीचे एक लोटा जल रखें, उस जल में एक टुकडा फिटकरी भी रखें| सुबह वह जल सूर्यदेव को अर्पित कर दें| सूर्य देव को जल चढ़ाते समय अपनी समस्या उनसे कहें| गृह कलह दूर हो जाएगी|
  • घर का वातावरण यदि अवसादपूर्ण लगता हो तो बाथरूम और शौचालय में एक कटोरी में फिटकरी रख कर छोड़ दें| थोड़े-थोड़े दिनों पर फिटकरी बदलते रहें| ऐसा करने से घर की नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है|
  • कभी कभी घर में ऐसी जगह खिड़कियाँ खुलती है जहां से देखने पर खंडहर, विराना, बरसो से बंद मकान शमशान या कब्रिस्तान नजर आता है| ऐसे घर में हमेशा नकारात्मक वातावरण होता है| इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए बरामदे या बालकनी में एक कांच की प्लेट में फिटकरी के कुछ दाने लेकर रख दें| ऐसा करने से दूसरी तरफ से आने वाली बुरी हवा घर में प्रवेश नहीं कर पाती| वैसे भी अगर ज्ञात हो कि घर या दफ्तर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो किसी कोने में फिटकरी का टुकडा रख दें| ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है|
  • अगर ऐसा लगता हो कि घर का कोई सदस्य किसी बुरी नज़र आ शिकार है तो फिटकरी लेकर सात बार उसार लें और फिर जला दें| फिटकरी के जलते ही नज़र दोष उतर जाएगा|
  • अगर धन की समस्या हो तो नित्य रात फिटकरी से दांत साफ़ करें व स्नान के पानी में फिटकरी डालकर नहाएं|
  • अगर बिजनेस ठीक नहीं चल रहा हो तो फिटकरी का पांच टुकडा, छः नीले रंग का कोई भी फूल और एक बेल्ट (कमर में बाँधने वाला) देवी दुर्गा को चढ़ा दें| अगले दिन बेल्ट किसी कन्या को दान कर दें| नीला फूल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें| और फिटकरी अपनी जेब में किसी रुमाल में बांधकर रखें| कारोबार सम्वन्धी बात करते समय जेब में रखें| यदि नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हो तब भी यह उपाय कर सकते हैं|
  • अगर आपके घर में कोई वाहन है और बार बार दुर्घटना हो रही हो तो लटजीरा की जड़, कोयले का एक टुकडा तथा फिटकरी का एक टुकडा नए काले कपडे में बाँध लें| अब इसे लेकर सात बार अपने वाहन का परिक्रमा करें| अंत में वह पोटली अपनी गाडी में कही रख दें| वह बार बार दुर्घटना ग्रस्त नहीं होगी न जल्दी खराब होगी|
  • कई बार लाख चाहने के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती| इस परिस्थिति में फिटकरी का छोटा सा टुकडा और सिन्दूर लेकर किसी पान के पत्ते पर रखें और मोड़ दें| अब किसी बुधवार को पीपल के पेड़ के नीचे उसे पत्थर के नीचे दबा दें| ऐसा निरंतर तीन बुधवार करें| ऐसा करने से धन आवागमन होता है और कर्ज से मुक्ति को संभव बनाता है|

फिटकरी से वशीकरण कैसे करें

आपको जानकार हैरानी होगी कि फिटकरी से वशीकरण भी किया जा सकता है| जिसका वशीकरण करना हो उसकी एक तस्वीर हासिल करें|  अब एक सफ़ेद रुमाल लें और उसपर जिसे वश में करना हो उसका नाम काली स्याही से लिखें| अब उस रुमाल में एक फिटकरी का टुकडा बाँध दें और निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –

ओम नमो चामुंडे जय जय वश्य माले जय जय सातवा नमः स्वाहा|

इस मंत्र का जाप १११ बार करें| इसके बाद सफ़ेद रुमाल में बंधी फिटकरी उस तस्वीर पर सात बार घुमा दें| अंत में वह पोटली कभी सुनसान स्थान पर भूमि में गाड़ दें| ऐसा करते ही वह इंसान वश  में आ जाएगा|

अब फिटकरी एक है लेकिन इसके गुण अनेक है| यह आपको तय करना है कि इसका इस्तेमाल क्या करें|

मनचाहा जीवनसाथी वर प्यार  पाने के उपाय

मनचाहा जीवनसाथी वर प्यार  पाने के उपाय

दुनिया में हर व्यक्ति प्यार की डोर से बंधा होता है। जब यह डोर जनम से बांधती है तो समय के थपेड़े इसे ढीला कर सकते हैं, लेकिन तोड़ नहीं सकते। लेकिन जब यह डोर मन से बंधती है तो न ढीली होती है और न ही  टूटती है। सच्चे प्यार की तलाश में कभी-कभी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा निकल जाता है, और वो नहीं मिलता है।

मनचाहा जीवनसाथी वर पाने के उपाय
मनचाहा जीवनसाथी वर पाने के उपाय

उम्र बचपन का साथ छोड़कर यौवन का हाथ पकड़ने को बेताब होती है तब मनचाहे प्यार की तलाश सब करते हैं। आप किसी ऐसे का साथ चाहते हैं जो आपके दर्द और मुस्कान को समझ सके। इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।मनचाहा प्यार पाने का टोटका आजमाने का प्रयास भी आप करते हैं। तो आइये देखें ज्योतिष में वो कौन से उपाय हैं जिनको आजमा कर आप मनचाहा जीवनसाथी पा सकते हैं।

मनचाहा प्यार पाने के ज्योतिष उपाय

आपकी ज़िंदगी का सफर बहुत सरल हो जाता है जब आप उसके साथ यह सफर बिताएँ जिसे आप चाहते हैं। प्रेमी को प्रेमिका और पत्नी को पति का प्यार मन से मिले तो कोई गम या परेशानी नहीं होती है। लेकिन हमेशा यह आसान नहीं होता है। कभी वक्त की मजबूरी तो कभी समाज के बंधन यह रिश्ता बनने नहीं देते हैं। ऐसे में अपना मनचाहा जीवनसाथी पाने का मंत्र एक ही है। राधा-कृष्ण की प्रेम लीला को आधार बना कर इस मंत्र की रचना करी गयी है। “ओमक्लींकृष्णायगोपीजनवल्लभायस्वाहः” अपनी नियमित पूजा करने के बाद पूजा-घर में रखी राधा-कृष्ण की मूर्ति को साक्षात प्रणाम करें । अब इस मंत्र का जाप 108 बार मन से करें। यह उपाय शुक्रवार को करने से बहुत जल्दी फल मिल सकता है।

प्रकर्ति में शिव-पार्वती जैसा पति-पत्नी का प्रेम कोई दूसरा नहीं है। पार्वती ने शिव को पाने के लिए कठिन से कठिन तपस्या करी थी। इसी प्रकार शिव से जब पार्वती का साथ छूट गया तो वे विक्षिप्त हो गए थे। आप भी ऐसा ही जीवनसाथी अपने जीवन में चाहते हैं। मनचाहे प्यार पाने का टोटका रुद्राभिषेक भी है। इसे पूरे शुद्ध मन से और पूरे विधि-विधान से करने से निश्चय ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। अगर चाहें तो किसी ब्राह्मण की मदद से यह उपाय कर सकते हैं ।

मनचाहा वर पाने के उपाय

कहते हैं की पार्वती जी ने अपना मनचाहा वर पाने के लिए शिव जी के व्रत किए थे। इसी से प्रेरित होकर कुंवारी कन्याएँ मनचाहा वर पाने का उपाय के लिए सोलह सोमवार के व्रत कर रहीं हैं। एक सुंदर, सुशील, विद्वान और हमेशा प्रेम करने वाला पति हर युवती का स्वप्न होता है। सोलह सोमवार के व्रत हर युवती के लिए उसके मनचाहे वर पाने का उपाय है। राधा-कृष्ण जैसा अलौकिक प्यार हर युवक-युवती का सपना होता है। आप भी अगर ऐसा ही प्यार अपने जीवन में पाना चाहते हैं तो राधा-कृष्ण की भक्ति अचूक उपाय हैं। “ओमहुंह्रींसःकृष्णायनमः” वह मंत्र है जो आपके जीवन में कभी प्यार की कमी न होने देगा। इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है। बस शुद्ध मन से राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी का चित्र सामने रखें और फिर इस मंत्र का जाप करें। निश्चय ही आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी और आपको मनचाहा प्यार मिल जाएगा।

गृह-नक्षत्रों के दोष भी कई बार हमारे जीवन के हर पहलू पर प्रभाव डालते हैं। जब यह प्रभाव हमारे जीवन में आए प्यार पर असर डालते हैं तो उसके बचाव में कुछ उपाय भी हैं। हम अपने मनचाहे प्यार या जीवनसाथी को पाने के टोटके भी अपनाते हैं। ऐसा ही एक टोटका है विष्णु-लक्ष्मी के मंत्र का उच्चारण करना । मनचाहा जीवनसाथी को पाने का मंत्र है “ओमलक्ष्मीनारायणनमः’| हिन्दू धर्म में कोई भी अच्छा काम शुक्ल पक्ष से ही करते हैं। इसलिए इस मंत्र का जाप भी शुक्ल पक्ष से ही शुरू करना चाहिए। विष्णु जी की पूजा बृहस्पति के दिन होती है। इसलिए इस मंत्र को भी शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार से ही शुरू करना चाहिए। अगर आप मन से लगभग तीन महीने तक इस मंत्र का जाप करेंगे तो निश्चय ही आपको मनचाहा जीवन साथी मिल जाएगा।

मनचाहा प्यार पाने का टोटका

किसी को अपने वश में करने के लिए उसकी ओर एक प्यार भरी नज़र ही काफी होती है। लेकिन कभी-कभी यह भी नाकाफी हो जाती है। ऐसे में आप निराश न हों। आप जिसे चाहते हैं उसे अपने वश में करने के लिए एक सुंदर छवि वाली नकल तैयार कर लें। यह किसी कपड़े या आटे से बनाई जा सकती है। ध्यान रहे, आपको यह काम शनिवार को ही करना है। अब इस सुंदर सी नकल के पेट पर अपने प्यार का नाम लिख लें। इसके आगे का कदम आसान होते हुए भी कठिन है। आपको यह नाम लिखी नकल अपने असल प्यार को दिखानी है। अब आप इस नकल छवि को अपने सीने से लगा सकते हैं। आपके लिए मनचाहा प्यार पाने का इससे सरल टोटका और क्या हो सकता है।

प्रेम के सागर में गोते लगाने वाले प्रेमी हर समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। एक पल का भी विछोड़ा किसी को भी सहन नहीं होता है। लेकिन कभी किस्मत साथ न दे तो जीवनसाथी बनने के डगर में कठिनाई आ जाती है। इसे दूर करने के लिए आप लोग शुक्रवार और पूर्णिमा को मिलें तो मनचाहा जीवनसाथी पाने का मंत्र इससे सरल और कुछ नहीं है ।

किसी को भी अपने जीवन में जब सच्चा प्यार मिल जाता है तो उसको फिर किसी चीज की जरूरत नहीं होती है। प्रेमी और प्रेमिका की सच्ची चाहत, लगाव और भावनाएँ  किसी को मिल जाएँ तो वह सबसे बड़ा धनी होता है। लेकिन ऐसा न हो  तो दिल संसार की किसी बात में नहीं लगता है और कभी-कभी तो ऊब जाता है। ऐसे में ज्योतिषीय विधियाँ और उपाय प्रेमी-प्रेमिका की मदद करते हैं । यह उपाय सरल भी होते हैं और कारगर भी । आप इन उपायों को अपनाकर अपना मनचाहा प्यार पा सकते हैं और उसी मनचाहे जीवनसाथी के साथ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। एक बार इन उपायों को अपना कर देखें।