Tag Archives: मंत्र

लाल किताब के टोटके फॉर लव मैरिज

लाल किताब के टोटके फॉर लव मैरिज

 लाल किताब “ सामुद्रिक शास्त्र के ऊपर आधारित यह किताब हमारे और आपके लिए बहुत ही उपयोगी है | इस में दिए गए सिद्ध टोटके बहुत ही प्रभावशाली है | अतः आज हम आप के लिए लाल किताब के सिद्ध टोटके लेकर आए हैं |

पर ध्यान रहे – लाल किताब के सिद्ध टोटके अपनाने के पहले आपको  निम्नलिखित शर्तों को मानना पड़ेगा –

१) लाल किताब में दिए गए सभी टोटके या उपाय दिन के समय यानी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले करें |

२) जो भी उपाय आरंभ करें तो उसे बिना पूरा किए ना छोड़े |

३) सात्विकता व सदाचार का ध्यान रहे |

४)  मन में श्रद्धा रखें |

लाल किताब के टोटके फॉर लव मैरिज
लाल किताब के टोटके फॉर लव मैरिज

लाल किताब के सिद्ध टोटके

१) अगर आपको कोई परेशानी हो तो आप यह टोटका अपना सकते हैं – रात को सोते वक्त एक तांबे के पात्र में जल भरे और लाल चंदन अल्प मात्रा में मिला दें | अब पानी से भरे हुए इस पात्र को अपने सिरहाने रखें | प्रात काल स्नानोपरान्त इस जल से तुलसी का पौधा सीचें | धीरे-धीरे आपकी परेशानी आपसे दूर होगी |

२) आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए हर शुक्रवार के दिन पाँच बाल कन्याओं को खीर खिलाएं | साथ में मिश्री भी दें | इस विधि को लगातार २१ शुक्रवार तक करें |

३)  अगर बुखार पीछा नहीं छोड़ रहा हो और दवाईयां भी बेअसर हो रही हो तो जड़ ले  आक की | अब इसे  किसी कपड़े में बांधकर रोगी के कान से बांध दें |  बुखार पीछा छोड़ देगा |

४)  यदि आपको अपने काम धंधे में हानि का सामना करना पड़ रहा है तो आप यह करे- कच्चा कोयला  ले अपने  वजन के समान अनुपात में | अब इसे  जल में  प्रवाहित कर दें |

५) हर शनिवार के दिन शनिदेव को  सरसों का तेल अर्पित करें |

७) प्रतिदिन  हनुमान जी की पूजा करें | हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का  पाठ करें |

८)  किसी गरीब को एक बार जरूर दान करे अपनी पहनी हुई एक जोड़ी चप्पल | यह लाल किताब द्वारा बताया गया एक अत्यंत ही सरल टोटका है जो आपकी मानसिक परेशानी को दूर करेगा |

९) नौकरी टिकाने के लिए आप  हर मंगलवार को  बुदिंया( मीठे) मंदिर में चढ़ाएं | उसके बाद लड़कियों में  वितरित कर दे | इस क्रिया को आप लगातार चार मंगलवार तक करें |

१०) अपने प्रमोशन के लिए प्रत्येक दिन सुबह-सुबह  घास पर चले नंगे  पैर से |

१२) बृहस्पतिवार को  पीले रंग की वस्तु  दान करने से भी प्रमोशन संबंधी बाधाएं दूर होती है |

लाल किताब के वशीकरण टोटके

१) एक अत्यंत प्रभावशाली वशीकरण मंत्र है “शाबर मोहिनी मंत्र “ ..इस के द्वारा किया गया प्रयोग किसी को भी आपके वश में कर सकता है | मंत्र है -‘मोहिनी मोहिनी मैं करा मोहिनी मेरा नाम ,श्राजा मोहा प्रजा मोहा मोहा शहर ग्राम | त्रिंजन बैठी नार मोहा चैकि बैठी को, स्तर बहत्तर जिस गली मैं  जावा सौ मित्र सौ वैरी को | बजे मंत्र फुरे बाचा, देखा महामोहिनी इल्म का तमाशा || इस मंत्र का जाप करते वक्त लाल रंग के वस्त्र पहने |  कुश का आसन बिछाकर उसके ऊपर बैठ जाएं |अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर रखें | अपने सामने एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं | उसके ऊपर भैरवी देवी की स्थापना करें | देवि का सोलह श्रृंगार करें |  दीपक जलाएं तिल के तेल का | सात तरह के मिठाई का भोग लगाएं | साथ ही साथ इत्र की शीशी, मीठा पान और एक छोटी इलायची भी देवी के समीप रखें | अब ऊपर दिए गए मंत्र का जाप करें पाँच माला | जाप पूरा हो जाने के बाद बिछाए हुए लाल कपड़े में सभी सामग्रियों को बाँध कर (इलायची नहीं) बहते हुए जल की धारा में प्रभावित करें अथवा किसी सुने स्थान पर रख दें | अब इस अभिमंत्रित इलायची को आप उस व्यक्ति को खिला दे जिससे आप अपने वश में करना चाहते हैं | इलायची खिलाने के पहले भी शाबर मंत्र का उच्चारण करें सात बार | अभीष्ट फल की प्राप्ति निश्चय ही होगी |

लाल किताब के सिद्ध टोटके फॉर हस्बैं

१)  इस वर्ग का अत्यन्त सफल टोटका है – पत्नी लोहे अथवा स्टील का एक ताला खरीदें शुक्रवार के दिन | खरीदते वक्त वह ठीक तरीके से बंद हो रहा है या नहीं  इस  विषय की जांच दुकानदार को ना करने दे,खुद ही करें | अब  उसी रात  शुक्रवार को  सोते वक्त उसके उस ताले को अपने  पास रखें | दूसरे दिन शनिवार को उस  ताले  को  बिना खोले हुए किसी धार्मिक स्थल या मंदिर पर  रख दे | किसी अन्य द्वारा  जब वह ताला खोला जाएगा तो उसके खोलते ही  उस स्त्री का पति जिसने ताला रखा था, वशीकरण से प्रभावित हो जाएगा |

२) “ओम क्रीं वांछितं मे वशमनाय स्वाहा”  इस मंत्र का जाप करने से पर स्त्री – मोह में फंसे हुए पति को वापस वश में किया जा सकता है | जाप शुक्ल पक्ष वाले पहले रविवार के दिन आरंभ किया जाना चाहिए | इसके लिए सबसे पहले प्रातः स्नानोपरान्त  गणेशजी की पूजन करें | गुरु स्मरण करते हुए भैरव की पूजा करें | फिर केसर से एक थाली में स्वास्तिक बनाए | अब इसके ऊपर पवित्र कर शंख तथा मोती रखें | इसकी पूजा करें | जिसको वश में करना है उसका नाम लेकर प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें १०८ बार | यह क्रिया बिना रुके १ महीने तक लगातार होनी चाहिए |

लाल किताब के सिद्ध टोटके फॉर लव मैरिज

१) प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण की आराधना करें | प्रति शुक्रवार को राधा- कृष्ण की युगल जोड़ी के समक्ष नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें १०८ बार | तीन माह तक ऐसा करें | आपको फल की प्राप्ति निश्चय ही होगी | मंत्र है- “केशवी  केशवाराध्या किशोरी केशवस्तुता, रूद्र रूपा रूद्र मूर्ति: रूद्राणी रूद्र देवता |”

२) “कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा” .. इस मंत्र का जाप भी प्रेम विवाह में सहायक है |

३) ” ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” .. शिव का यहां मंत्र भी प्रेम विवाह में अत्यन्त लाभदायक है | किसी भी सोमवार को रूद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करे | जाप संख्या होनी चाहिए पाँच माला | जाप पूर्ण होने के पश्चात पांच नारियल अर्पित करें भगवान शिव को |

४) ” ओम लक्ष्मी नारायणाय नमः”… शुक्ल पक्ष में आने वाले गुरुवार से इस मंत्र का जाप प्रारंभ करें | जाप हर गुरुवार को लक्ष्मी नारायण की तस्वीर के सामने करें | जाप में स्फटिक की माला व्यवहार करें | जाप संख्या होनी चाहिए १०८ बार |

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

फिटकरी से स्त्री वशीकरण

अंग्रेजी में फिटकरी को ऐलम कहा जाता है| यह चतुर्फल्कीय क्रिस्टल होता है| दरअसल यह पोटेशियम सल्फेट और एलुमिनिक सल्फेट का द्विलण है| दैनिक जीवन में यह अत्यंत उपयोगी है| कई लोग इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं| इससे दूषित पानी को भी साफ़ किया जा सकता है| इसके फायदों की लम्बी सूची बनायी जा सकती है| सक्षेप में कुछ का विवरण इस प्रकार है –

फिटकरी से स्त्री वशीकरण
फिटकरी से स्त्री वशीकरण

-पनीर बनाने के लिए दूध फाड़ना हो तो फिटकरी इस्तेमाल करें| पनीर स्वादिष्ट और मुलायम बनेगा|

-मसूढ़ों से खून आता हो तो फिटकरी मिले पानी से कुल्ला करें|

-चेहरे पर झुर्रियां आ रही हो तो फिटकरी को पानी में भिंगोकर अपने चेहरे पर लगाएं| बाद में साफ़ पानी से धों ले| कुछ दिनों में झुर्रियां मिट जाएंगी|

-अगर कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो फिटकरी के चूर्ण में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे जख्म पर लगा दें| तत्काल राहत मिलती है|

-अगर सर में जूं हो गया हो तो फिटकरी मिले पानी से सर धोएं| जूएँ चली जाएंगी|

फिटकरी के अचूक टोटके

डी दैनिक जीवन की समस्या दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है| यह बात अजीब भले ही लगे लेकिन ऐसे कई टोटके हैं जिसमें फिटकरी का उपयोग किया जाता है और वे अत्यंत प्रभावशाली माने जाते है|

  • सोते समय कई लोग डर जाते हैं, बुरे सपने आते हैं या फिर अनजाने भय के शिकार हो जाते है| ऐसी समस्या हो तो किसी काले कपडे में फिटकरी बांधकर सिरहाने रख दें| यह समस्या दूर हो जाएगी | अगर बच्चा नींद में चमकता हो या डरता हो तो किसी मंगलवार को सिरहाने में एक टुकडा फिटकरी का रख दें| उसका चमकना, रोना दूर हो जाएगा|
  • अगर व्यवसाय मंदा चल रहा हो, घाटा हो रहा हो तो दूकान या फैक्टी के मुख्यद्वार पर काले कपडे में फिटकरी बाँध कर लटका दें| व्यापार में बरकत होगी|
  • परिवार में खूब झगड़े हो रहे हों, हमेशा कलह होती हो तो गृह स्वामी रात में अपने पलंग के नीचे एक लोटा जल रखें, उस जल में एक टुकडा फिटकरी भी रखें| सुबह वह जल सूर्यदेव को अर्पित कर दें| सूर्य देव को जल चढ़ाते समय अपनी समस्या उनसे कहें| गृह कलह दूर हो जाएगी|
  • घर का वातावरण यदि अवसादपूर्ण लगता हो तो बाथरूम और शौचालय में एक कटोरी में फिटकरी रख कर छोड़ दें| थोड़े-थोड़े दिनों पर फिटकरी बदलते रहें| ऐसा करने से घर की नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है|
  • कभी कभी घर में ऐसी जगह खिड़कियाँ खुलती है जहां से देखने पर खंडहर, विराना, बरसो से बंद मकान शमशान या कब्रिस्तान नजर आता है| ऐसे घर में हमेशा नकारात्मक वातावरण होता है| इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए बरामदे या बालकनी में एक कांच की प्लेट में फिटकरी के कुछ दाने लेकर रख दें| ऐसा करने से दूसरी तरफ से आने वाली बुरी हवा घर में प्रवेश नहीं कर पाती| वैसे भी अगर ज्ञात हो कि घर या दफ्तर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो किसी कोने में फिटकरी का टुकडा रख दें| ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है|
  • अगर ऐसा लगता हो कि घर का कोई सदस्य किसी बुरी नज़र आ शिकार है तो फिटकरी लेकर सात बार उसार लें और फिर जला दें| फिटकरी के जलते ही नज़र दोष उतर जाएगा|
  • अगर धन की समस्या हो तो नित्य रात फिटकरी से दांत साफ़ करें व स्नान के पानी में फिटकरी डालकर नहाएं|
  • अगर बिजनेस ठीक नहीं चल रहा हो तो फिटकरी का पांच टुकडा, छः नीले रंग का कोई भी फूल और एक बेल्ट (कमर में बाँधने वाला) देवी दुर्गा को चढ़ा दें| अगले दिन बेल्ट किसी कन्या को दान कर दें| नीला फूल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें| और फिटकरी अपनी जेब में किसी रुमाल में बांधकर रखें| कारोबार सम्वन्धी बात करते समय जेब में रखें| यदि नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हो तब भी यह उपाय कर सकते हैं|
  • अगर आपके घर में कोई वाहन है और बार बार दुर्घटना हो रही हो तो लटजीरा की जड़, कोयले का एक टुकडा तथा फिटकरी का एक टुकडा नए काले कपडे में बाँध लें| अब इसे लेकर सात बार अपने वाहन का परिक्रमा करें| अंत में वह पोटली अपनी गाडी में कही रख दें| वह बार बार दुर्घटना ग्रस्त नहीं होगी न जल्दी खराब होगी|
  • कई बार लाख चाहने के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती| इस परिस्थिति में फिटकरी का छोटा सा टुकडा और सिन्दूर लेकर किसी पान के पत्ते पर रखें और मोड़ दें| अब किसी बुधवार को पीपल के पेड़ के नीचे उसे पत्थर के नीचे दबा दें| ऐसा निरंतर तीन बुधवार करें| ऐसा करने से धन आवागमन होता है और कर्ज से मुक्ति को संभव बनाता है|

फिटकरी से वशीकरण कैसे करें

आपको जानकार हैरानी होगी कि फिटकरी से वशीकरण भी किया जा सकता है| जिसका वशीकरण करना हो उसकी एक तस्वीर हासिल करें|  अब एक सफ़ेद रुमाल लें और उसपर जिसे वश में करना हो उसका नाम काली स्याही से लिखें| अब उस रुमाल में एक फिटकरी का टुकडा बाँध दें और निम्नलिखित मंत्र का जाप करें –

ओम नमो चामुंडे जय जय वश्य माले जय जय सातवा नमः स्वाहा|

इस मंत्र का जाप १११ बार करें| इसके बाद सफ़ेद रुमाल में बंधी फिटकरी उस तस्वीर पर सात बार घुमा दें| अंत में वह पोटली कभी सुनसान स्थान पर भूमि में गाड़ दें| ऐसा करते ही वह इंसान वश  में आ जाएगा|

अब फिटकरी एक है लेकिन इसके गुण अनेक है| यह आपको तय करना है कि इसका इस्तेमाल क्या करें|

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि

गोरखनाथ मंत्र साधनागोरखनाथ शाबर मंत्रगुरु गोरखनाथ के उपाय- गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि तीव्र असर करने वाली तंत्र विद्या के अंतर्गत आती है. इस विद्या को उपयोग में लाने से पहले आवश्यक दिशा-निर्देशों को जान लेना ज़रूरी है. प्राचीन तंत्र विद्या में भगवान शिव के मुख से निकले मंत्रो को भी शामिल किया गया है. इन मन्त्रों का असर तीव्र होता है. इसलिए गोरखनाथ विद्या का प्रयोग करने वाले को सावधानियां बरतनी चाहिए.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि
गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि एक प्राचीन तंत्र विद्या है. इसका प्रयोग करके कोई भी साधक अपनी ज़िन्दगी में सफलता प्राप्त कर सकता है. इस वशीकरण साधना में किसी व्यक्ति को सम्मोहित करके उससे अपने अनुरूप काम करवाना जा सकता है.

गुरू गोरखनाथ चैरासी सिद्धियों में प्रमुख माने जाते हैं. इनका दूसरा नाम गोरक्षनाथ भी है. वे योगी, अवधूत, और सिद्ध हठयोगी पुरुष माने जाते हैं. गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि में कुछ ख़ास मंत्र दिए गए हैं जिनके प्रयोग से आश्चर्यजनक से परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं. इनके द्वारा सिद्ध किया गया शाबर मंत्र अपने आप में बहुत असरदार है.

गुरु गोरखनाथ ने कई शाबर मन्त्रों की रचना की थी. नाथपंथ के अनुसार भगवान शिव को आदिनाथ भी कहा जाता है. उन्होंने तंत्र-मंत्र की विद्या भीलों को प्रदान की थी. भीलों से ये विद्या मत्स्येन्द्रनाथ तक और फिर गुरु गोरखनाथ तक पहुंची.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि में शक्तिशाली शाबर मन्त्रों का प्रयोग करने से पहले गुरु गोरखनाथ को मन्त्रों से प्रसन्न करना बहुत फायदेमंद होता है.

गोरखनाथ वशीकरण मंत्र:

सत नमो आदेश! गुरूजी को आदेश!

ॐ गुरूजी!

डार शाबर बर्भर जागे, जागे अढ़ैया और बराट

मेरा जगाया न जाग,

 तो तेरा नरक कुंड मं वास!

दुहाई शाबरी माई की!

दुहाई शाबरनाथ की!

आदेश गुरु गोरख की!!

 

इस मंत्र के लिए एक गोबर का कंडा कर सुलगाएं. अब इस पर गुगुल डालें और इस मंत्र का उच्चारण करें. इस मंत्र को जाग्रत करने के लिए इसका 108 बार उच्चारण करें. इस विधि के अनुसार लगातार 21 दिनों तक मन्त्रों का जाप करना चाहिए.

गोरखनाथ विशिकरण सिद्धि में किसी मंत्र के द्वारा किसी को अपने वश में किया जा सकता है. वशीकरण के लिए इस मंत्र का प्रयोग किया जाता है.

गोरखनाथ वशीकरण मंत्र:

ओम एक नमक रमता माता, दूसरा नमक विरह से आता।

तीसरा नमक औरी-बौरी, चैथा नमक रहै कर जौरी।

यह नमक अमुक 1 खाए, अमुक 2 को छोड़ दूसरा नहीं जाए।

दुहाई पीर औलिया की, जो कहे सो सुने।

जो मांगे सो देय। दुहाई गौरा पर्वती की।

दुहाई कामख्या की। दुहाई गुरू गोरखनाथ की।

इस मंत्र में अमुक1 और अमुक2 आया है. इसके लिए जब आप मंत्र का उच्चारण करें तो अमुक1 की जगह वशीकरण करने वाले का नाम लें तथा अमुक2 की जगह जिसको वश में करना है उसका नाम लें. इस मंत्र को मुख्य रूप से किसी स्त्री को वश में करने के लिए प्रयोग किया जाता है.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि से जीवन साथी का वशीकरण करने के लिए पाने के पत्ते के डंठल को घिस कर तिलक लगायें. इसके प्रयोग से आपके जीवनसाथी या प्रेमी पर आपका आकर्षण सदैव बना रहेगा.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि में बिगड़े हुए पति को रास्ते पर लाने के लिए भी मंत्र है. अगर किसी स्त्री का पति व्यभिचारी है और दूसरी स्त्रियों के पीछे पागल रहता है तो ये मंत्र उपयोगी होता है.

मंत्र: ओम काम मालिनी ठः ठः स्वाहा!

ओम र्हीं क्लीं कलिकुंड स्वामिनी अमृत वक्र अमुकं जुमभय मोहय स्वाहा!!

अगर आप एकसाथ कई लोगों को अपने वशीभूत करना चाहते हैं तो इसके लिए भी गोरखनाथ मंत्र साधना में मंत्र उपलब्ध हैं. अगर आप चाहते हैं हर कोई आपकी बात को महत्व दे और आपकी बातों की उपेक्षा न करे तो इस मन्त्र का जाप 108 बार करें.

गोरखनाथ वशीकरण मंत्र –

ओम नमो भगवती मातंगेश्वरी सर्व मन रंजनी सर्वषान महातगे कुवरी के नंद नंद जिव्हे सर्व जगत वश्य मानय स्वाहा!!

गुरु गोरखनाथ के उपाय में ये मंत्र भी बहुत कारगर है. इस मंत्र का उपयोग किसी भी वशीकरण के प्रभाव को नष्ट कर देता है. वशीकरण का प्रभाव नष्ट करने के लिए सात नदी या सात कुओं से पानी ला कर वशीभूत व्यक्ति को इस मंत्र का उच्चारण करते हुए नहलाया जाता है. यह उपाय बिमारियों से भी मुक्ति दिलाता है.

गोरखनाथ वशीकरण मंत्र –

ओम वज्र में कोठा, वज्र में ताला, वज्र में बंध्या दस्ते द्वार,

तहां वज्र का लग्या किवाड़ा!

वज्र में कील, जहां से आया तहां से जावे,

जाने भेजा, जाकूं खाए, हमको फेर न सूरत दिखाए!

हाथ कुं, नाक कुं सिर कुं पीठ कुं कमर कुं छाती कुं!

जो जोखो पहुंचाए, तो गुरु गोरखना की आज्ञा फुरे!

मेरी भक्ति गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र इवरोवाचा!

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि में एक अन्य बहुत ही सिद्ध मंत्र होता है. इस मन्त्र के लिए कोई विशेष विधि करने की आवश्यता नही होती है. इस मंत्र का जाप 31 बार रात के समय करना चाहिए. यह मंत्र इस प्रकार है:

ॐ नम: महादेवी सर्वकार्य सिद्धिकर्णी जो पाती पुरे,

ब्रह्म: विष्णु महेश तीन देवतन मेरी भक्ति गुरु की,

शक्ति श्री गुरु गोरखनाथ की दुहाई फुरो मंत्र ईश्वर वाचा!!

 

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि को करने के लिए आपको कुछ ज़रूरी बाते ध्यान में रखनी चाहिए. अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर विधिपूर्वक मंत्रो का जाप और साधना करते हैं तो आपको काफी अच्छा परिणाम बहुत ही कम समय में देखने को मिल जायेगा.

गोरखनाथ के उपाय करते समय ध्यान रहे कि आप इनका प्रयोग किसी सकारात्मक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कर रहे हों. गोरखनाथ के उपायों किसी विशेष प्रकार की विधि की आवश्यता नही होती है. अपने सकारात्मक उद्देश्य की पूर्ति के लिए इनका प्रयोग आशाजनक परिणाम देता है साथ ही इनके प्रयोग से किसी के द्वारा किये गए वशीकरण के प्रभाव को नष्ट भी किया जा सकता है.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है. कोई भी व्यक्ति बिना किसी सिद्ध गुरु के बैगर इन मंत्रो के जाप से लाभ प्राप्त कर सकता है. इन मंत्रो और साधनाओं को करने के लिए लाल या सफ़ेद रंग का आसन उपयुक्त होता है. इन मंत्रो का जाप करते हुए गुरु गोरखनाथ के प्रति मन में पूर्ण श्रद्धा होनी चाहिए.

गोरखनाथ वशीकरण सिद्धि का प्रयोग करने पर कोई भी साधक अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है. आप अपने उद्देश्य के प्रति एकाग्र हो कर अगर गोरखनाथ के उपाय करेंगे को आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी.

कर्ण पिशाच साधना

कर्ण पिशाच साधना

कर्ण पिशाचिनी विद्या प्रयोग, कर्ण पिशाचिनी साधना मंत्र, कर्ण पिशाचिनी सिद्धि विधि – कर्ण पिशाचिनी साधना के बारे मे सबके अपने मत है, कुछ का मानना है की ये एक अनोखी साधना है जिसे व्यक्ति को कभी अकेले नहीं करना चाहिए, अगर उसको इस साधना करने का पूर्ण ज्ञान नहीं, क्यूकी एक गलत कदम भी उस व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए इस कर्ण पिशाचिनी साधना को करते वक़्त व्यक्ति किसी गुरु की मदद ले। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी है जो ये बात कहते है की कर्ण पिशाचिनी को भी देवी का रूप माना गया है, जैसे की कई मंत्रों मे यह देवी शब्द आता है। यहाँ तक भी कहा गया है की ये साधना पारलौकिक शक्तियों को अपने वश में करने की एक गोपनीय विद्या है, जिसके बारे मे आम लोगों को कम ही पता है।

कर्ण पिशाच साधना
कर्ण पिशाच साधना

तो चलिये कर्ण पिशाचिनी साधना को करने के लिए हम पहले मंत्र से आपको परिचित करवाते है। मंत्र है: “”।।ॐ नम: कर्णपिशाचिनी अमोघ सत्यवादिनि मम कर्णे अवतरावतर अतीता नागतवर्त मानानि दर्शय दर्शय मम भविष्य कथय-कथय ह्यीं कर्ण पिशाचिनी स्वहा।।“” अब इस साधना को करने से पहले ध्यान रखे की इसके दौरान आपको काले रंग का कपड़ा पहनना होगा, स्त्री से बात करने की मनाही होती है इस समय काल मे व आपको सिर्फ एक समय ही भोजन लेना होता है। साधना के लिए शमशान की राख, काली हकीक की माला, काला आसान, एक अनार व लाल रंग के फूल सामग्री के तौर पर चाहिए होंगी। इन बातों को ध्यान मे रख कर अब आप साधना को शुरू कर सकते है, जिसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले काँसे की एक थाली  में सिंदूर से त्रिशूल बना ले और मंत्र द्वारा इस त्रिशूल कि पूजा करे। आप गाय के शुद्ध घी का दीपक भी जलाए और ऊपर बताए गए मंत्र का 1100 बार जप करे। रात के समय भी त्रिशूल कि पूजा करनी होगी। इस साधना को आपको 11 दिन रोज करनी होगी, वो भी रात और दिन को उचित चौघड़िया में करे। इस तरीके से आप कर्ण पिशाचिनी साधना को सिद्ध कर सकेंगे। इसके बाद आप जो सवाल भी मन मे करेंगे ‍पिशाचिनी कान मे उसका उत्तर देगी।

एक अन्य प्रयोग ये भी कर सकते है जिसके अंतर्गत आपको काले कपड़े की जगह इसमे लाल रंग के वस्त्र पहनने होते है। फिर रात को घी का दीपक जालना होगा और उसके बाद मंत्र – “”ओम् भगवति चंडकर्णे पिशाचिनी स्वाहा”” का नित्य 10,000 बार जप करना होता है। 21 दिन रोज इस विधि को करने के बाद इस साधना को सिद्ध किया जाता है। कर्ण पिशाचिनी साधना के लिए आप इस मंत्र का सहारा भी ले सकते है, मंत्र: ॐ ह्यीं नमोहः भगवतीयः कर्णपिशाचिनी चंडवेगिनी वद वद स्वहः। इस साधना के लिए आपको चाहिए कि गाय के गोबर मे सेंधा नमक मिला ले पूजा वाली जगह को अच्छे से लीप ले। जैसे ही वो जगह सुख जाये तो ऊपर से वहां कुमकुम, हल्दी ,अक्षत डाल दे, फिर वहां कुश का आसन बिछा ले। अब आपको रुद्राक्ष की माला से 11 दिन रोज 10,000 बार बताए मंत्र का जप करना होगा। ऐसा करके आप कर्णपिशाचिनी साधना को सिद्ध कर पाएंगे और इसके उपरांत आपकी सभी इच्छा भी पूरी हो जाएगी।

कर्ण पिशाचिनी साधना को पूर्ण करने के लिए क्यूकी काफी सारे मंत्रों कि चर्चा की गई है तो आप एक और मंत्र को जान ले। मंत्र है: ॐ लिंग सर्वनाम शक्ति भगवती कर्ण-पिशाचिनी चड रुपी सच-सच मम वचन दे स्वाहा। इस साधना को आप किसी भी नवरात्र में भूत-शुद्धि, स्थान-शुद्धि, गुरु स्मरण या गणेश पूजन से पहले करे। साधना शुरू करने से पहले एक चौकी पर साफ़ लाल कपडा बिछा ले। फिर उसपर एक तांबे का लोटा रखे। उसपर या कलश पर सूखा नारियल रख दे। अब धन दे की उस कलश के चारों ओर आपको पान, सिन्दूर, दो लड्डू, एक कटा हुआ मुर्गा व एक लोटे मे उस मुर्गे का खून रख दे। उस कलश की पूजा करने के बाद सारी सामग्री के चारों ओर उस खून से स्तंभित कर दे। ये सब कर लेने के बाद आप अपने कंधे पर उस लाल कपड़े को रखे और बताए गए मंत्र का जप शुरू करे। 9 दिन तक प्रतिदिन 1000 बार मंत्र जप करना होगा और फिर दसवें दिन इसी मंत्र का 1000 बार जप किसी शमशान या कब्रिस्तान में जाकर करें। इस प्रकार साधना सिद्ध होते ही आप पिशाचिनी के माध्यम से अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते है व अपनी समस्या हल कर सकते है।

अंत मे हम यही कहेंगे की जो साधक इस कर्ण पिशाचिनी विद्या पर यकीन करते है, वो इसे करने से नहीं डरते। पर फिर भी बहुत से ऐसी बाते कही गई है इस विद्या के बारे मे की जिसे जान एक आम व्यक्ति जरूर भयभीत होगा, जैसा की इस साधना का संबंध होता है पिशाच पर वशीकरण करके उसके द्वारा मन मे उठने वाले हर सवाल का जवाब पाना। वैसे ये बाते तभी मायने रखती है, जब कोई व्यक्ति सच्च मे आपके खयालों मे चलने वाले सवालों के जवाब पाकर पहले ही होने वाली घटना से सतर्क होना चाहे। पर ये कहा भी गया है कि एक बार पिशाचिनी को वश मे करने के बाद वो उस साधक के शरीर से ही जुड़ जाती है और उसे छोड़कर कभी नहीं जाती, यहा तक की मृत्यु के बाद भी और इसमे कोई भी दूसरा व्यक्ति सड़क की मदद नहीं कर पता। ये बात जरूर डराने वाली है, पर हम यही कहेंगे की ऊपर बताए गई साधना को अकेले न करे, बिना ज्ञान के। किसी गुरु की मदद से विधि को साधा जा सकता है।